Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनपूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का कांग्रेस से इस्तीफा

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का कांग्रेस से इस्तीफा

देहरादून। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से एक दिन पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। उत्तरकाशी के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। विजयपाल सजवाण, दो बार कांग्रेस के टिकट पर उत्तरकाशी से विधायक रह चुके हैं। इसके बाद 2017 और 2022 का चुनाव भी उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। उनकी लंबे समय से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की चर्चाएं चल रही थी , अब आचार संहिता लागू होने से ठीक एक दिन पहले उन्होंने कांग्रेस से किनारा कर दिया है। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष को सौंपे पत्र में उन्होंने निजी कारणों से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की है। सजवाण शनिवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस्तीफा के बाद वो किसी का फोन नहीं उठा रहे हैं, इस कारण उनका पक्ष नहीं मिल पाया है। सूत्रों के अनुसार उनके साथ कुछ अन्य नेता भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
विजयपाल सजवाण की कांग्रेस से विदाई की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी, दूसरी तरफ एक गुट उन्हें चुनाव लड़ाने की भी पैरवी कर रहा था। अब पार्टी प्रत्याशी घोषित होने के तीन दिन बाद ही उन्होंने कांग्रेस को झटका दे दिया। इससे पहले मनीष खंडूड़ी का नाम भी प्रत्याशी पैनल में शामिल थे, लेकिन वो प्रत्याशी घोषित होने से पहले ही पाला बदल गए। इन दोनों से पहले कांग्रेस से पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद रमोला, ब्लॉक प्रमुख रजनी रावत, महेंद्र राणा, ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल, पछुवादून जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शमिल हो चुके हैं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments