देहरादून। मंगलवार को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने नगर निगम क्षेत्र आरकेडिया वार्ड 92 के अंतर्गत विधायक निधि से नवनिर्मित श्री नर्मदेश्वर मंदिर से गजे सिंह राणा जी के घर की ओर जाने वाले मार्ग का लोकार्पण किया।
मार्ग की लंबाई लगभग 150 मीटर है, जिसका निर्माण 2.50 लाख रूपए की लागत से किया गया हैं।
क्षेत्रवासियों ने इस दौरान विधायक को पुष्पमाला पहनाकर उनका धन्यवाद व्यक्त किया।
विधायक ने कहा था मार्ग निर्माण के लिए क्षेत्रवासियों की मांग की आज पूरा कर लिया गया हैं। भाजपा सरकार जन कल्याण हेतु सदैव समर्पित हैं। आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होती रहे, इसका हमेशा से ध्यान रखा जाता है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दर्शन रावत महामंत्री धर्मपाल बिष्ट एसडी ढौंढियाल दिनेश ध्यान आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहें।