देहरादून। महाशिवरात्रि पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल और रेखा आर्य भी जलाभिषेक के लिए शिवालयों में पहुंचे। जोशी और अग्रवाल टपकेश्वर मंदिर, जबकि रेखा आर्य ने चंद्रबनी स्थित चंद्रेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महाशिवरात्रि पर गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश की उन्नति और राज्य वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। उन्होंने महंत कृष्णा गिरी महाराज, दिगम्बर भरत गिरी से भी मुलाकात की। इधर, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी सपरिवार टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया।
महादेव से मिलती है शक्ति:रेखा आर्या
महाशिवरात्रि पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का रूद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को नई ताकत भी दे। महाशिवरात्रि भगवान शिव की सबसे बड़ी रात्रि के रूप में जानी जाती है। महाशिवरात्रि पर रखा जाने वाला व्रत शारिरिक, मानसिक व आध्यात्मिक संपूर्णता के लिए आवश्यक है।
कुटुंब परिवार संगठन लिया विकसित भारत का संकल्प
महाशिवरात्रि पर कुटुंब परिवार संगठन ने चुक्खुवाला के श्री राम मंदिर में स्थित शिवलिंग में महामृत्युंजय का जाप कर विकसित भारत के संकल्प लिया। संस्था को समाज में व्यपत समाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सामर्थ्य मांगा। मौके पर कुटुंब परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण गोपाल रूहेला, उत्तराखंड प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मनीष रूहेला, महामंत्री कुलदीप सिंह ललकार, अमित वर्मा, मनप्रीत सिंह, राकेश शर्मा, राकेश भट्ट, वेद गुप्ता, मनीष मंत्री मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल और रेखा आर्य भी जलाभिषेक हेतु शिवालयों में पहुंचे
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

