देहरादून। रायपुर मसूरी वन विभाग मसूरी की रायपुर रेंज के अंतर्गत सिंगली क्षेत्र में गुलदार द्वारा एक बच्चे को मारे जाने के पश्चात विगत दो माह से मसूरी वन प्रभाग द्वारा गुलदार को पकडने हेतु निरंतर रेवेन्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। उक्त गुलदार को पकड़ने हेतु मसूरी वन विभाग द्वारा रायपुर एवं मसूरी रेंज से दो विशिष्ट टीमों का गठन किया गया था। जिनके द्वारा दिन-रात क्षेत्र में गस्त की जा रही थी। उक्त गुलदार को पकड़ने हेतु मसूरी एवं रायपुर रेंज के अंतर्गत गुलदार संभावित विभिन्न स्थानों पर 12 पिंजरे लगाए गए थे। साथ ही 40 कैमरे ट्रैक एवं चार लाइफ कैमरे लगाए गए थे। जिनके माध्यम से गुलदार आवाजाही की 24 घंटे निगरानी की जा रही थी। देहरादून वन विभाग के गलजवाड़ी क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्चे को भी गुलदार द्वारा मारे जाने के पश्चात दोनों प्रभाग द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया था। उक्त के क्रम में मसूरी रेंज की रिखोली बीट के अंतर्गत काल्डियानां भीतराली ग्राम सभा के वन क्षेत्र में गुलदार को पिंजरे में पकड़ लिया गया।
पशु चिकित्सा अधिकारी मालसी जू एवं प्रभागीय वन अधिकारी मसूरी वैभव कुमार द्वारा किए गए प्रारंभिक परीक्षण से ज्ञात हुआ है कि उपरोक्त गुलदार लगभग 5 से 6 वर्ष का स्वस्थ वयस्क नर है, जिसकी बाई तरफ से ऊपर तथा नीचे से दोनों केनाइन दांत टूटे हुए है जिसे पशु चिकित्सा अधिकारी मसूरी डॉक्टर प्रदीप मिश्रा की देखरेख में मसूरी में परीक्षण किया जा रहा है। गुलदार रेवेन्यू अभियान में प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी वैभव कुमार, उप प्रभागीय वन अधिकारी देहरादून मसूरी डॉo उदय गौड़, उप प्रभागीय वना अधिकारी मसूरी दिनेश नौटियाल, वन क्षेत्राधिकार मसूरी शिवप्रसाद गैरोला, रेंज अधिकारी रायपुर राकेश नेगी, अभिषेक सजवान, वन दरोगा सुरेश नेगी, राहुल चौहान, हरेंद्र सजवान, मनवी,र सुरेश पवार, बीट अधिकारी मोहम्मद रज्जाक, बीट सहायक विशन, नवीन, गौरव डोभाल, प्रदीप, रमेश, महावीर मुलायम, मगन, सत्येंद्र, कुंदन, परवीन, सुल्तान तोमर, दीपक आदि उपस्थित थे। प्रभागीय वना अधिकारी मसूरी द्वारा समस्त टीम को बधाई दी एवं टीम को इनाम देने की घोषणा की।
मसूरी वन प्रभाग की रायपुर रेंज ने किया गुलदार को पिंजरे में कैद
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

