Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविधायक पुंडीर ने किया आरकेडिया वार्ड 93 के अंतर्गत बालाजी एनक्लेव व...

विधायक पुंडीर ने किया आरकेडिया वार्ड 93 के अंतर्गत बालाजी एनक्लेव व विश्वनाथ कॉलोनी में और ग्राम पंचायत भुड्डी के अंतर्गत अलकापुरी- नयागांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ

देहरादून। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने नगर निगम क्षेत्र आरकेडिया वार्ड 93 के अंतर्गत बालाजी एनक्लेव व विश्वनाथ कॉलोनी में और ग्राम पंचायत भुड्डी के अंतर्गत अलकापुरी – नयागांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क के निर्माण कार्य का क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों संग पूजार्चना कर शुभारंभ किया। उक्त दोनों क्षेत्रों में मार्ग निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से संपन्न किया जायेगा। विभाग के द्वारा दोनो क्षेत्र की निर्माण योजनाओं को क्लब करके लगभग ₹1.72 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा हैं। अलकापुरी में करीब 2 किमी व नगर निगम आरकेडिया वार्ड 93 में करीब 1 किमी मार्ग निर्माण कार्य योजना के अंतर्गत किया जा रहा हैं। सभी क्षेत्रवासियों ने विधायक का इस दौरान धन्यवाद व्यक्त किया।   विधायक ने कहा क्षेत्रवासी काफी लंबे समय से सड़क के निर्माण कार्य की मांग कर रहे थे । समस्या का संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य की राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृत कराया गया है। कहा निश्चित रूप से अब जनता की आवागमन संबंधित समस्या का समाधान होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस मौके पर बधाई दी।
इस अवसर पर पार्षद बीना रतूड़ी मंडल अध्यक्ष सुरेश उनियाल, जिला उपाध्यक्ष दयानंद जोशी बिजेंद्र उनियाल, सुरेंद्र नेगी गुलशन रावत, प्रमोद रतूड़ी नरेश राणा, संपत्ति नेगी, कुलदीप कठैत, नरेंद्र नेगी, जीवन रावत आदि एवं अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments