Tuesday, July 1, 2025
Homeउत्तराखंडहरिद्वारकांग्रेसी काल्पनिक मुख्यमंत्री ही बनेंगे: अग्रवाल

कांग्रेसी काल्पनिक मुख्यमंत्री ही बनेंगे: अग्रवाल

हरिद्वार। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की गैरसैंण में प्रतीकात्मक विधानसभा सत्र आयोजित करने की घोषणा पर कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पीएम मोदी और सीएम धामी काम कर रहे हैं। उस हिसाब से तो कांग्रेसी काल्पनिक मुख्यमंत्री ही बनेंगे। प्रत्यक्ष मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल भाजपा का बनेगा।ऋषिकुल मैदान में पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस काल्पनिक रूप में मुख्यमंत्री और मंत्री तय कर सकती है। उत्तराखंड के चुनाव में एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा की जीत की परंपरा थी। लेकिन जनता ने परंपरा को तोड़कर भाजपा को आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस काल्पनिक रूप में मुख्यमंत्री तय कर सकती है। प्रत्यक्ष रूप में कांग्रेस की कोई स्थिति दिख नहीं रही है। जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments