देहरादून। महंगाई भत्ता का बढ़ाने का आदेश नहीं होने से रोडवेज कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ रहा है। कर्मचारियों ने अन्य विभागों की भांति रोडवेज कर्मचारियों का भत्ता भी बढ़ाने की मांग की है। सरकार ने राज्य कर्मचारियों का भत्ता जनवरी महीने से बढ़ा दिया था। भत्ते को 42 से बढ़ाकर 46 फीसदी किया गया था, लेकिन निगमों में कार्यरत कर्मचारियों का भत्ता अभी तक नहीं बढ़ाया गया। इससे रोडवेज में कार्यरत तीन हजार कर्मचारियों में आक्रोश है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने राज्य कर्मचारियों की भांति निगमों में कार्यरत कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी बढ़ाने की मांग की है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि भत्ता बढ़ाने का आदेश नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश है। कहा कि रोडवेज कर्मचारियों को कभी भी समय पर भत्ता बढ़ोत्तरी का लाभ नहीं मिलता है। उन्होंने जल्द ही भत्ता बढ़ाने का आदेश करने की मांग की है। साथ ही यह भी मांग की है कि राज्य कर्मचारियों के साथ ही निगम कर्मचारियों को भी भत्ता बढ़ोत्तरी का लाभ दिया जाए।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on