विकासनगर। आम इंसान विकास पार्टी के अध्यक्ष आकिल अहमद ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सरकार लगातार समुदाय विशेष को टारगेट कर रही है। हालात यहां तक पहुंच गये हैं कि अब मदरसों में जबरन रामायण पढ़ाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। विकासनगर के एक होटल में रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सरकार के निर्णय का विरोध करती है। कहा कि भारत देश धर्मनिरपेक्ष देश हैं। यहां सभी को समानता का अधिकार है। इस तरह के आदेशों को देने से मुख्यमंत्री और सरकार को बचना चाहिए। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनकी सरकार पहले भी कई ऐसे आदेश कर चुकी है जो सीधे सीधे समुदाय विशेष के हितों को नुकसान पहुंचाती है। कहा कि आइंविपा पहले भी सरकार के आदेशों का विरोध कर चुकी है। आगे भी विरोध जारी रखेगी। कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा सरकार के पास कोई मुद्दा नहीं है। कहा कि बेरोजगारी और महंगाई के सवालों पर भाजपा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। इसलिए अब चुनावों को जीतने के लिए भाजपा और उसकी सरकार तमाम तरह की साजिश रच रही है। लेकिन आइंविपा भाजपा के षडयंत्रों का भंडाफोड़ कर बेनकाब करेगी। इस मौके पर राजू तोमर, जगदीश शर्मा, हाफिज महफूज, वाहिद इकबाल, अभय यादव आदि लोग मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

