Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनराज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश...

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि श्री गुरु गोबिन्द सिंह ने हमारे देश, धर्म, संस्कृति और सभ्यता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। उन्होंने हमें सदैव पवित्र भावनाओं और महान विजय की सीख दी है। राज्यपाल ने कहा की श्री गुरु गोबिन्द सिंह का महान व्यक्तित्व, उनके आध्यात्मिक संदेश हम सबकी भलाई और विश्व कल्याण के लिए हैं। उनका जीवन लोगों की सेवा और सत्य, न्याय एवं करुणा के जीवन-मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन और शिक्षाएं हमें आज भी प्रेरित करती हैं।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments