Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनउत्तरांचल प्रेस क्लब ने मनाया मकर संक्रान्ति का त्यौहार

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने मनाया मकर संक्रान्ति का त्यौहार

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब ने आज मकर सक्रांति पर प्रेस क्लब परिसर व क्लब गेट पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने मकर सक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि इस दिन सूर्य देव उत्तरायणी मार्ग में प्रवेश करते हैं, जिसे हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन को हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन, नासिक, रामेश्वरम और पुरीधाम जैसे पवित्र स्थलों में अर्ध कुंभ मेला भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मकर सक्रांति पर्व को आपसी मतभेद और तनावों को दूर करने का भी अवसर माना जाता है। उन्होंने कहा कि आज से शुभ कार्यों की शुरुवात होती है। इस प्रकार मकर सक्रांति पर्व को विशेष मानते हुए उसकी महात्वपूर्णता को समझा जाता है और इसे पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रेस क्लब कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, संप्रेक्षक मनोज जयाडा, कार्यकारिणी सदस्य बालम सिंह तोपवाल, विनोद पुंडीर के साथ ही क्लब के वरिष्ठ सदस्य सेवा सिंह मटारू, अरुण शर्मा, भूपत सिंह बिष्ट, शेषमणि शुक्ला, अर्जुन सिंह बिष्ट, राजेश पांडेय, संजय किमोठी, मंजुल सिंह मंजिला, तिलक राज, रमन जायसवाल, सुरेंद्र डसीला, भगत सिंह रावत, किशोर रावत, नलिनी गुसाईं आदि सदस्य मौजूद थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments