Sunday, July 20, 2025
Homeराजनीतिहिमाचल प्रदेश की  जनता चाहती है इस बार बदलाव

हिमाचल प्रदेश की  जनता चाहती है इस बार बदलाव

हिमाचल प्रदेश में आएगी कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार
विकासनगर। हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन से वापस लौटे चकराता विधायक प्रीतम सिंह और टिहरी जिले की प्रतापनगर सीट से विधायक विक्रम सिंह ने त्यूणी में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी। कहा कि हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार भी उत्तराखंड सरकार की तर्ज पर ही जनविरोधी नीतियों को लागू करती रही है। दोनों ही विधायकों ने कहा कि उत्तराखंड की तर्ज पर ही हिमाचल प्रदेश में भी युवाओं के सपनों को सरकार ने बेच डाला। वहां भी कई भर्तियों में घोटाले हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की रीति और नीति आम आदमी के हक पर डाका डालकर अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने की रही है। भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा देकर दोनों ही देवभूमि को कलंकित करने का काम किया है। कहा कि हिमाचल प्रदेश में जनता इस बार बदलाव चाहती है। लिहाजा आम आदमी कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के बाद से ही देश से भी भाजपा सरकार के पतन के दिन शुरू हो जाएंगे। कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का समर्थन मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: शिक्षा को मजबूत बनाएगी नई शिक्षा नीति: डा. धन सिंह

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments