देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सांय नीबूवाला गढ़ी कैन्ट, देहरादून में हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति एवं लोकविधा की परम्परा देवभूमि की पहचान है। राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परम्पराओं को बढावा देने का हमारा प्रयास है। हमारी युवापीढी अपनी लोककला, लोकसंस्कृति से जुडे इसकी भी मुख्यमंत्री ने जरूरत बतायी। ऐसे आयोजनों को मुख्यमंत्री ने लोककला को बढावा देने तथा युवा कलाकारों को प्रोत्साहन देने वाला भी बताया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, सचिव रविनाथ रमन, हरिचन्द सेमवाल, निदेशक संस्कृति सुश्री बीना भट्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सीएम धामी ने किया हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शुभारम्भ
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

