विकासनगर। कालसी ब्लॉक के ग्राम मैसासा में पर्यटक स्थल को विकसित करने के सम्बन्ध सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व देहरादून के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि गांव के पास बहता कल कल झरना और यहां की प्राकृतिक सौंदर्यता से भरपूर पहाड़ियां पर्यटकों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करती हैं। कहा कि यदि पर्यटक स्थल के रूप में क्षेत्र को विकसित किया जाता है तो युवाओं को रोजगार मिलेगा और सरकार को भी आर्थिक लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट गंभीर सिंह चौहान ने बताया कि मैसासा गांव तक पहुंचने के लिए महज दो घंटे का समय लगता है। जहां पहुंचकर पर्यटक गांव में स्थित झरना और प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत क्षेत्र का दर्शन कर सकते हैं। कहा कि शायद उत्तराखंड में मैसासा स्थित झरना से बड़ा कोई झरना हो। इस पर्यटक स्थल को विकसित करने से स्थानीय लोगों को कई लाभ होने के साथ प्रदेश सरकार को भी राजस्व का लाभ मिलेगा। कहा कि एक पर्यटक स्थल विकसित से विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार के लाभ मिलेंगे और देश विदेश से पर्यटक आएंगे तो प्रदेश सरकार की भी आय में वृद्धि होगी। बताया कि मुख्यमंत्री और डीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि पर्यटन विभाग से क्षेत्र की प्राकृतिक सौंदर्यता का मौका मुआयना करने के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

