Wednesday, October 14, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए ₹ 218 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भारत सरकार से इंफ्रास्ट्रक्चर मेंटिनेंस के अन्तर्गत चिकित्सा तथा लोक स्वास्थ्य एवं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हैल्थ इन्फास्ट्रक्चर मिशन-1.0 योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में चिकित्सा तथा लोक स्वास्थ्य मतदेय तथा चिकित्सा तथा लोक स्वास्थ्य पर पूँजीगत परिव्यय के अन्तर्गत नया लेखाशीर्षक खोलने की अनुमति के साथ केन्द्रांश के सापेक्ष राज्यांश के रूप में कुल 13.48 करोड राज्य आकस्मिकता निधि से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 21 अशासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों के वेतन आदि के भुगतान चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में ₹ 155.38 करोड के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹ 77.69 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला की ग्राम सभा दर में आंतरिक सम्पर्क मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 93.08 लाख, जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा के शिव मंदिर अंजनिया में सौन्दर्यीकरण, सुरक्षा एवं चारदीवारी निर्माण हेतु ₹ 10.00 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में भूमिया मंदिर गैंठन से काल्सिन मंदिर एवं खूनी गांव तक सड़क निर्माण (प्रथम चरण) में किये जाने हेतु ₹ 92.32 लाख, जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अन्तर्गत बागेश्वर पिण्डारी ग्लेशियर ट्रैक रूट में पर्यटक आवास गृह फुरकिया के मरम्मत एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 4.44 करोड़ तथा जनपद पौडी गढ़वाल के द्वाराखाल/एकेश्वर विकासखण्ड के अन्तर्गत सतपुली बैराज के निर्माण हेतु पुनरीक्षित लागत में सम्मिलित स्लोप प्रोटेक्शन के कार्यों हेतु ₹ 4.89 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य सैक्टर-फ्लड प्लेन जोनिंग का कार्य के अन्तर्गत कन्सलटेंसी वर्क फॉर फ्लड प्लेन जोनिंग इन रिवर शारदा (काली) योजना हेतु ₹ 47.31 लाख के अनुमोदन के साथ ही केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि योजना के अन्तर्गत स्वीकृत कुल 09 कार्यों हेतु ₹ 288.41 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 115.36 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments