Saturday, September 5, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनप्रेमनगर में हुड़दंग में केस दर्ज कर पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

प्रेमनगर में हुड़दंग में केस दर्ज कर पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के केहरी गांव में सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा और मारपीट करने के आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने खुद वादी बन केस दर्ज किया और दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि तीन सितंबर की रात करीब 10:30 बजे केहरी गांव फ्लाईओवर के पास रितिक और सुमित कुमार के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हुई थी। मौके लोगों के बीच-बचाव के 15 मिनट बाद ही एक हार्डवेयर की दुकान के सामने दोनों पक्ष फिर भिड़ गए।दोनों तरफ से आई महिलाओं व अन्य लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। दोनों पक्ष इलाज के लिए अस्पताल चले गए, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में पुरानी पारिवारिक रंजिश की बात सामने आई। दरोगा प्रद्युमन सिंह नेगी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी सुशील कुमार, सुमित कुमार, सुमन और सुषमा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घायल नवीन कुमार का दून अस्पताल और रितिक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments