Monday, October 26, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकुमाऊं रेजिमेंट का 214 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

कुमाऊं रेजिमेंट का 214 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

देहरादून। गौरव सेनानी संगठन कुमाऊं रेजिमेंट,नागा और कुमाऊं स्काउट्स देहरादून संभाग ने कुमाऊं रेजिमेंट का 214 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।पर्वतीय कल्याण समिति स्मितनगर सभागार में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम संगठन के संरक्षक कप्तान मथुरा दत्त चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया। सभी गौरव सेनानियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। सचिव कप्तान गोविंद सिंह रावल ने रेजिमेंट के इतिहास पर प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि कुमाऊं रेजिमेंट का इतिहास गौरवशाली रहा है।अध्यक्ष सूबेदार मेजर बिक्रम सिंह भंडारी ने वरिष्ठ सेनानियों और वीर नारियों को सम्मानित किया। इस दौरान तम्बोला खेल ,छोटा खाना और बड़ा खाना ,महिलाओं की म्यूजिकल चेयर रेस का आयोजन किया गया।इसदौरान झोड़ा चांचरी… गीत में सभी गौरव सेनानी और उनके परिवार खूब झूमे।इस अवसर पर कप्तान डिगर सिंह, कप्तान हरीश कुंवर, कप्तान खरक सिंह सोन,कप्तान नरेंद्र धामी,कप्तान,गंगा दत्त,कप्तान गोपाल सिंह,कप्तान दीवान सिंह,सूबेदार टिकेंद्र सिंह,कप्तान चतर सिंह,सूबेदार हरीश बिष्ट,कप्तान राजेंद्र, कप्तान दुर्गा सिंह, कन्याल सिंह,कप्तान बिक्रम शाह,सूबेदार मेजर उमेद गिरी आदि मौजूद थे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments