Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडहल्द्वानीतेल ट्रैंकर और ट्रक की भिड़ंत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

तेल ट्रैंकर और ट्रक की भिड़ंत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर इंडियन आयल डिपो हल्दूचौड़ के पास तेल  ट्रैंकर और रेता बजरी से भरे ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक इंडियन आयल तेल डिपो के चौराहे पर तेल  टैंकर हाईवे पर चढ़ रहा था। तभी हाईवे पर तेज गति से आ रहे रेता बजरी से लदे ट्रक ने अनियंत्रित होकर तेल टैंकर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सामने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

ये भी पढ़ें: पूर्व विस अध्यक्ष अग्रवाल की बर्खास्तगी और अंकिता हत्याकांड में वीआईपी नाम के खुलासे की मांग को दिया धरना

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर ट्रक और तेल  टैंकर में फंसे ड्राइवर और हेल्पर को बाहर निकाला। तीनों को पास के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  वहीं टैंकर के चालक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे हायर सेंटर काशीपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर जाम लग गया था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराकर यातायात सुचारू कराया।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री धामी ने किया आईएसबीटी का औचक निरीक्षण

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments