Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकोटद्वार मे हुई मंडल के बूथ संख्या135 व 144 की मंडल समिति...

कोटद्वार मे हुई मंडल के बूथ संख्या135 व 144 की मंडल समिति की बैठक

कोटद्वार। भारतीय  जनता पार्टी के कोटद्वार मंडल की बूथ संख्या 133 व 141 की समिति बैठक का पंचायत घर मावा कोट में  आयोजन हुआ जिसमें मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा मनमोहन बाबर का मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत किया गया और उन्हीं का सानिध्य प्राप्त हुआ कार्यक्रम में सर्वप्रथम रीति नीति के अनुसार दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया गया जिसमें बूथ संयोजक शशिकांत जोशी ने अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनमोहन बाबर का माला पहनाकर स्वागत किया बूथ समिति की मीडिया प्रभारी पूजा सेठी  गुसाई ने कमली राणा का माला पहनाकर स्वागत किया । आशीष गोसाई द्वारा विजय तिवारी का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वंदे मातरम गान का भी आयोजन किया गया तथा उसके बाद मंडल की मीडिया प्रभारी पूजा से सेठी  ने वहां पर आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों का परिचय करवाया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में सब को अवगत कराया मीडिया प्रभारी पूजा सेठी  ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू की गई सरल ऐप को डाउनलोड करना सिखाया तथा इसको कैसे चलाया जाता है इसके बारे में सरल तरीके से जानकारी प्रदान की उन्होंने इतने सरल तरीके से इस डाउनलोड को करना सिखाया कि सबके समझ में आसानी से आ गया उसके बाद वहां पहुंचे कई पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार सबके सामने रखें अंत में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनमोहन बाबर ने सबके सामने अपने विचार व्यक्त किए तथा भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति के बारे में सबको अवगत कराया माननीय मोदी जी द्वारा की गई कई योजनाओं के बारे में भी सब को अवगत कराया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो देश हित में कार्य करती है कार्यक्रम में मुख्य रूप से शशिकांत जोशी पूजा सेठी  गुसाईं कमली राणा आशीष गुसाईं विजय तिवारी गजेंद्र सिंह जिला मंत्री भाजपा नीरज नैथानी अजय थपलियाल महिला अध्यक्ष मंडल शांति थापा तथा कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल मीडिया प्रभारी पूजा सेठी  ने किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments