Monday, July 21, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरमणिपुर घटना के खिलाफ आइंविपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मणिपुर घटना के खिलाफ आइंविपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विकासनगर। आइंविपा ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना को लेकर  केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आइंविपा का कहना है कि मणिपुर की जो घटना सामने आई है। वो किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। कहा कि मणिपुर की इन बेटियों के साथ जो हुआ है, इसको कभी माफ नहीं किया जा सकता है। प्रदर्शनकारियों को सेलाकुई में आयोजित सभा को सबोधित करते हुए आइंविपा अध्यक्ष आकिल अहमद ने कहा कि मणिपुर में हिंसा हो रही है ओर सरकार तमाशा देख रही है। महिलाओं के साथ जो दुष्कर्म हुआ वो बहुत ही शर्मनाक है। महिलाओं को उनके घरों से बाह निकालकर सरेआम उनके साथ दुष्कर्म किया गया। एक महिला के भाई द्वारा विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गयी। कहा कि मणिपुर के मख्यमंत्री को तत्काल हटाया जाना चाहिए। इस मौके पर राजू तोमर, इकबाल, वाहिद इकबाल, जगदीश शर्मा, उमा शर्मा, शीला शर्मा, नीलम, ललिता सैनी, सकीना, अनीता, राखी, सुनीता, आदि मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments