-पोस्टर प्रतियोगिता में तनीषा व स्लोगन में अजय रहे अव्वल
देहरादून। सोमवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइसेंज के ऑडिटोरियम में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मनोरोग विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत, इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डॉ. यशबीर दीवान और मनोरोग विभाग के प्रमुख डॉ. शोभित गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।
कुलपति डॉ. यूएस रावत ने कहा कि हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बीच गहरा संबंध है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। किसी भी एक पहलू को नजरअंदाज करना बड़ी समस्या बन सकता है। इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डॉ. यशबीर दीवान ने कहा कि समस्या को छिपाने के बजाय डॉक्टर की राय लेकर समस्या का समाधान करना चाहिए।
चेक बाउंस मामलों से निपटने के लिए सरकार कर रही ये नियम लागू करने की तैयारी..
श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. शोभित गर्ग ने कहा कि मानसिक बीमारी को लेकर सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम दिनचर्या में थोड़ा परिवर्तन लाकर मानसिक रोगों के चक्र को तोड़ा जा सकता है। स्लोगन प्रतियोगिता में एमएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्र अजय अव्वल रहे। एमबीबीएच 2019 बैच की अदिति आर्यन ने दूसरा और अनिरूद्ध चमोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में तनीषा गुसाईं ने बाजी मारी। सोभिया समा ने दूसरा और मौसम कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में डॉ. विनीता गुप्ता, डॉ. आलोक कुमार माथुर, डॉ. एमए बेग, डॉ. ललित कुमार वार्ष्णेय, डॉ. आरके वर्मा, डॉ. शीबा, डॉ. सीमा आचार्या, डॉ. डोरचेम ख्राइम, डॉ. निधि जैन ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक व यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का निधन
[…] वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे: महंत इंदिरेश अस… यहीं हीरा सिंह ने सत्ता के साथ मंत्री को मारने की साजिश बनानी शुरू की। साजिश में सत्ता ने अपने तीन साथियों को भी शामिल किया। सत्ता के ये सभी साथी जेल से बाहर थे। हीरा सिंह जेल से छूटते ही अन्य आरोपी हरभजन सिंह और किच्छा के तांत्रिक अजीज उर्फ गुड्डू से मिला। इसके बाद तीनों ने मिलकर साजिश को अंतिम रूप दिया। बीस लाख रुपये में हत्या का पूरा सौदा हुआ। हीरा सिंह ने इसमें 5.70 लाख रुपये एडवांस भी दे दिए। शेष रकम काम होने के बाद देने पर सहमति बनी। इसके बाद हीरा सिंह खुद ही कैबिनेट मंत्री बहुगुणा की रैकी करने लगा। वह मंत्री के कार्यक्रमों में और उनकी गतिविधियों की जानकारी अजीज उर्फ गुड्डू को देता। हालांकि ये लोग अपने नापाक इरादों में कामयाब हो पाते इससे पहले ही मंत्री को अपने शुभचिंतक के जरिये इस साजिश की भनक लग गई। रविवार को जैसे ही मामला सामने आया पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वीआईपी मामला होने के चलते पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने हीरा सिंह की स्विफ्ट कार भी सीज कर दी है। […]