Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनभारत विकास परिषद शाखा रानी लक्ष्मीबाई ने किया स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल...

भारत विकास परिषद शाखा रानी लक्ष्मीबाई ने किया स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बडोंवाला में योग शिविर का आयोजन

देहरादून।   भारत विकास परिषद शाखा रानी लक्ष्मीबाई ने दिनांक 21-06-2023 बुधवार को स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बडोंवाला के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रातः 7-00 बजे से योग शिविर का आयोजन किया। इस शिविर  का आयोजन व संयोजन  शाखा अध्यक्ष श्री मति शोभा सिंह जी एवं शाखा सचिव श्री मति डाक्टर कृष्णा उपाध्याय जी  ने किया। शिविर के मुख्य अधिकारी श्री डाक्टर हेमंत उपाध्याय जी ने कार्य क्रम की रूप रेखा , योगासन चटाई तथा अन्य व्यवस्था का  निरीक्षण करते हुए शिविर प्रारंभ करने की अनुमति दी। योग शिविर की मुख्य शिक्षिका ने भिन्न भिन्न तरीके से योगाभ्यास कराया। स्कूल के प्रबंधन की तरफ से  योग शिविर में आमंत्रित लोगों के पानी व चाय की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस योग शिविर में  भारत विकास परिषद रानी लक्ष्मीबाई शाखा की अध्यक्ष श्रीमति शोभा सिंह जी, शाखा सचिव श्री मति डाक्टर कृष्णा उपाध्याय जी, शाखा महिला संयोजिका श्री मति आशा गुरुंग, शाखा सह सचिव श्री सुरेन्द्र सिंह जी, शाखा  सदस्य श्रीमति बीना रतूड़ी तथा  शाखा महिला सह संयोजिका श्रीमति सीता देवी उपस्थित थी। स्कूल की शिक्षिकाओं तथा कार्यालय कर्मचारियों की उपस्थिति भी संतोषजनक थी। स्कूल की योग शिक्षिका ही योग शिविर की मुख्य शिक्षिका थी। कार्य क्रम लगभग दो घंटे चला। अंत में शांति पाठ के साथ योग शिविर के समापन की घोषणा की गयी । औपचारिक रूप में सभी आगंतुकों का परिचय कराया गया।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments