देहरादून। दिनांक16 मार्च को भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून मे रायपुर विधानसभा राजपुर विधानसभा मसूरी विधानसभा धर्मपुर विधानसभा कैंट विधानसभा लगातार भाजपा शक्ति केंद्रों पर बड़े-बड़े सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रम एवं केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की लोक कल्याण लाभकारी योजनाएं प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच पाए। भाजपा कार्यशाला के रूप मे यह सम्मेलन आयोजित किए गए।
शहीद दुर्गा मल मंडल में दो शक्ति केंद्र टपकेश्वर शक्ति केंद्र और संजय विहार डकरा शक्ति केंद्र में कार्यक्रम हुआ जिसमें मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया एवं मंडल प्रभारी महानगर कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा मंडल महामंत्री परिभाषा जी अनुराग भाटिया अर्नाल्ड एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
केदार नगर मंडल में 4 शक्ति केंद्रों में कार्यक्रम किए गए जिसमें अध्यक्ष के रूप में मंडल अध्यक्ष विनोद पुंडीर, मंडल प्रभारी संतोष सेमवाल, हरीश नौटियाल, राजेश बडोनी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रायपुर नगर मंडल में डोभाल चौक शक्ति केंद्र पर कार्यक्रम किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष रूदेश शर्मा, मंडल प्रभारी गोविंद मोहन, उज्जवल नेगी,महेंद्र सिंह पुंडीर, सुरेंद्र आदि मंडल बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तपोवन मंडल के वाणी विहार शक्ति केंद्र पर कार्यक्रम हुआ जिसमें मंडल अध्यक्ष संजीव मल्होत्रा, मंडल के प्रभारी महानगर मंत्री देवेंद्र पाल, विजय, नरेश, सिद्धार्थ आदि मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वीरचंद गढ़वाली मंडल मे 3 शक्ति अध्यक्ष प्रकाश बडोनी, मंडल प्रभारी एवं महानगर उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, श्यामसुंदर चौहान, विपिन खंडूरी आदि बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जीएमएस मंडल मैं बल्लूपुर चौक के पास दो शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, शक्ति केंद्र प्रभारी योगेश गुप्ता, एके महाजन, नविंदु चौहान, गौरव थपलियाल, आशीष शर्मा, शेखर नौटियाल और मंडल बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल एक शक्ति केंद्र मेहूवाला में कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें शक्ति केंद्र प्रमुख पुष्कर चौहान, वासुदेव जगमुला, वाहिद राव आदि मंडल शक्ति केंद्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रेमनगर कावली मंडल में इंदिरापुरम शक्ति केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट, मंडल के प्रभारी राजेश कंबोज, कमल, विनोद रावत, राहुल चौहान, आशा भाटी पार्षद एवं मंडल कार्यकर्ता बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित रहे।
धर्मपुर मंडल में कारगी चौक पर एक शक्ति केंद्र पर कार्यक्रम किया गया इसमें मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, मंडल के महामंत्री मंडल प्रभारी राजेश बडोनी पार्षद मंडल बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्री देव सुमन मंडल में अगर शक्ति केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल प्रभारी उमा नरेश तिवारी, दोनों महामंत्री शक्ति केंद्र प्रमुख सूरज मंडल बूथ कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

