Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकैंट विधानसभा के शक्ति केंद्र इंदिरा नगर में हुआ बूथ सशक्तिकरण सम्मेलन

कैंट विधानसभा के शक्ति केंद्र इंदिरा नगर में हुआ बूथ सशक्तिकरण सम्मेलन

प्रत्येक बूथ का कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख भाजपा की नीव के रूप में कार्य करता है: सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल

देहरादून। दिनांक 15मार्च बुधवार को महानगर देहरादून मे राजपुर विधानसभा रायपुर विधानसभा मसूरी विधानसभा कैंट विधानसभा धर्मपुर विधानसभा मे भारतीय जनता पार्टी के 22 शक्ति केंद्रों पर भव्य बूथ सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किए गए। जिसमें कैंट विधानसभा के  शक्ति केंद्र इंदिरा नगर में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है हमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्य को बूथ स्तर तक पहुंचाना है हमें हमें आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की केंद्रीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे इसलिए हमें अपने बूथों को एवं पन्ना प्रमुख को मजबूत बनाना है अपने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  की प्रदेश लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत काल के प्रवेश होने पर जो भी विकास कार्य किए जा रहे हैं उसमें पूरा समय भारतीय जनता पार्टी के बूथ तक के कार्यकर्ता को जाता है प्रत्येक बूथ का कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख भारतीय जनता पार्टी की नीव के रूप में कार्य करता है। राजपुर विधानसभा के   करनपुर मंडल शक्ति केंद्र पर मीडिया प्रभारी भाजपा उमा नरेश तिवारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने संसद के समक्ष अभिभाषण में कहा है कि हमारी सरकार का एक मात्र मंत्र सबका साथ सबका विकास इसी मंत्र को लेकर हमारी सरकार आगे चल रही है केंद्र सरकार हर योजना में शत-प्रतिशत के साथ ही अंत्योदय के प्रति भी पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पार्षद गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments