Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनराज्यपाल ने राजभवन परिसर स्थित प्रज्ञेश्वर मंदिर में रूद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों...

राज्यपाल ने राजभवन परिसर स्थित प्रज्ञेश्वर मंदिर में रूद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

देहरादून।  राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने महाशिवरात्रि के अवसर पर राजभवन परिसर स्थित राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में रूद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व खुशहाली के लिए कामना की। राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर लोग श्रद्धा, भक्ति और पूरे उल्लास के साथ देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। भारतीय संस्कृति में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर सहित राजभवन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments