देहरादून। शिवालिक मंडल ग्रामीण जिला देहरादून की भाजपा मंडल कार्यकारिणी की प्रथम बैठक नयागांव पेलियो स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुई। बैठक में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बैठक में विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह, उपाध्यक्ष भाजपा जिला देहरादून दयानंद जोशी, जिला महामंत्री अमित डबराल, मंडल प्रभारी नीरज चौहान कार्यकर्म में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवालिक मंडल के अध्यक्ष सुरेश उनियाल ने की। बैठक में स्वागत भाषण और प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष सुनील द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंडल महामंत्री संजय भट्ट द्वारा मन की बात कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। G-20 कार्यक्रम पर मंडल की मीडिया प्रभारी बलदेव गोदियाल जी ने चर्चा की। बजट पर चर्चा संबोधन मंडल मंत्री बुद्धि बल्लभ थपलियाल ने की । इसके अलावा डेटा प्रबंधन एवं उपयोग कार्यशाला पर प्रदीप वर्मा जिला संयोजक आईटी सेल द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। डेटा प्रबंधन पर आईटी सेल के प्रमुख विनय चमोला ने विस्तार से व्याख्या की। इसके उपरांत मंडल प्रभारी नीरज चौहान ने मंडल के सभी पदाधिकारियों अतिथियों एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के सभी वार्षिक विशेष कार्य दिवसों के अधिवेशन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का सुझाव दिया तथा पार्टी को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास करने का आह्वान किया। जिला देहरादून के ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष दयानंद जोशी ने अपने संबोधन में पार्टी की क्रियाकलापों पार्टी के अधिवेशन पार्टी संगठन आदि की महत्वपूर्ण तथ्यों पर व्याख्यान दिया। इसके बाद मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री अमित डबराल ने भारत सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न कार्य योजनाओं, बजटीय प्रावधान, सरकार की उपलब्धियां और वर्तमान परिवेश में सरकार की युवा नीति, बेरोजगारी उन्मूलन, आर्थिक नीति महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तार से व्याख्यान किया। इसके बाद मुख्य अतिथि माननीय विधायक सहदेव पुंडीर ने भारतीय जनता पार्टी के विजन को समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके बाद जिला देहरादून ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष मीता सिंह ने अपने प्रबुद्ध संबोधन में पार्टी के अनुशासन की मर्यादा इस सब का विस्तृत उल्लेख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के समक्ष किया। अंत में शिवालिक मंडल अध्यक्ष सुरेश उनियाल जी द्वारा दिया गया अपने व्याख्यान में उन्होंने घर-घर तक पार्टी और सरकार की नीतियों और कार योजना के प्रचार-प्रसार करने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आवाहन किया। और आज की मीटिंग में भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक प्रस्ताव जिसका प्रस्ताव मंडल उपाध्यक्ष गुलशन रावत ने प्रस्तुत किया। जबकि उसका अनुमोदन उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह तोमर ने किया। कार्यक्रम का विधिवत संचालन मंडल महामंत्री रवि कश्यप ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से शिवालिक मंडल के उपाध्यक्ष गुलशन रावत, कुसुम पँवार, रमेश सैनी, रविंद्र सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष राधा थापा तथा मंडल मंत्रियों में राजेंद्र सिंह नेगी, अरुणा भट्ट, पुष्पा ,कोमल देवी, महिला मोर्चा शिवालिक मंडल अध्यक्षा सुमन भास्कडी के अलावा भाजपा की पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र नेगी, पेलियों प्रधान मनोज कश्यप, नीटू सिंह सहित के भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रतिभाग किया।
नयागांव पेलियो में हुई भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on