देहरादून। भारतीय डाक विभाग द्वारा 9 फरवरी व 10 फरवरी को संपूर्ण राष्ट्र में सुकन्या खाता खोलने का अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत सभी डाक कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया तथा 10 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के खाते खुलवाए गए। इस अवसर पर डाक विभाग द्वारा सेलाकुई उप डाकघर में कैंप लगाकर खाता खोलने वाले लाभार्थियों को पासबुक का वितरण माननीय विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर जी के कर कमलों द्वारा कराया गया। इस अवसर पर प्रवर अधीक्षक डाकघर देहरादून माननीय जे0एस0 बिष्ट जी द्वारा बताया गया कि देहरादून प्रखंड को आवंटित लक्ष्य को कर्मचारियों की मेहनत से शत प्रतिशत प्राप्त कर लिया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक जी द्वारा सुकन्या खाता के संबंध में जनता से आह्वान किया गया कि इस खाते को खुलवा कर इसका लाभ उठाएं इस अवसर पर उपखंड मसूरी से सहायक अधीक्षक डाकघर अनूप सजवान जी द्वारा माननीय विधायक जी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शाखा डाकपाल बिधौली राजकुमार मधवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर ओ एस श्री राजीव जी, मेल ओवर्शेअर हेमराज जी, मेघ सिंह जी, शाखा डाकपाल प्रतिभा पंत, नवीन शर्मा, राजेंद्र डबराल, मनोज गुप्ता, श्याम सिंह आदि उपस्थित थे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

