Sunday, June 29, 2025
Homeउत्तराखंडहरिद्वारसमर्थकों संग भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस प्रदेश महामंत्री प्रमोद खारी

समर्थकों संग भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस प्रदेश महामंत्री प्रमोद खारी

हरिद्वार। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री प्रमोद खारी ने प्रदेश नेतृत्व पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया। प्रमोद खारी बृहष्पतिवार को भाजपा ज्वाईन करेंगे। मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस छोड़ने का ऐलान करते हुए प्रमोद खारी ने कहा कि पार्टी में उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही थी। इससे आहत होकर उन्होंने पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। खारी ने कहा कि वे एनएसयूआई, युवा कांग्रेस में कई पदों पर रहे और पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया। वे और उनका परिवार कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करने के बावजूद चुनावों में लगातार उनकी अनदेखी की गयी। आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते हैं। जिससे कार्यकर्ता स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस अब पहले वाली कांग्रेस नहीं रही। पार्टी में गुटबाजी लगातर बढ़ रही है। समर्पित व सक्रिय कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है। प्रमोद खारी ने कहा कि कांग्रेस छोड़न के बाद वे बहृष्पतिवार को लकसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन करेंगे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments