Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यउत्तराखंडआईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने सीएम धामी से भेंटकर नववर्ष की शुभकामनायें...

आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने सीएम धामी से भेंटकर नववर्ष की शुभकामनायें दी

देहरादून।  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में  मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनायें दी तथा मुख्यमंत्री के दीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी को नववर्ष की बधाई दी तथा कामना की कि नववर्ष में सभी की नई ऊर्जा के साथ प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।    इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनंद बर्द्धन, डी.जी.पी. श्री अशोक कुमार सहित वरिष्ठ आई.ए.एस. एवं आई.पी.एस. अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments