Saturday, November 28, 2026
Homeउत्तराखंडनैनीतालभाजयुमो शक्ति केंद्र बैठक में संगठन मजबूती पर दिया जोर

भाजयुमो शक्ति केंद्र बैठक में संगठन मजबूती पर दिया जोर

नैनीताल। कैंची धाम में शुक्रवार को भाजयुमो के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आगमन पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी व टीम ने स्वागत किया और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों व आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री अरमान जोत बरार, प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम चंद, नैनीताल जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट और जिला महामंत्री कनिष्क ढींगरा सहित युवा मोर्चा की टीम मौजूद रही। शक्ति केंद्र बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और ‘एक बूथ-20 यूथ’ कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने बूथ कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए युवाओं को विचारधारा से जोड़ने को कहा। धीरज तिवारी ने पदाधिकारियों के आगमन को उत्साहवर्धक बताया, जबकि स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी संगठन विस्तार व बूथ स्तर पर युवाओं को जोड़ने पर विचार रखे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments