Thursday, November 26, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारयूकेडी संस्थापक सदस्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को पुण्यतिथि पर...

यूकेडी संस्थापक सदस्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत दिवाकर भट्ट की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को ऋषिकुल देवपुरा स्थित पार्टी के जिला एवं महानगर कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में उनके संघर्ष और योगदान को याद करते हुए कहा कि दिवाकर भट्ट ने राज्य निर्माण से लेकर अंतिम समय तक उत्तराखंड के हितों के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन राज्य और यहां के लोगों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। वक्ताओं ने कहा कि दिवाकर भट्ट हमेशा उत्तराखंड के हितों को लेकर मुखर रहे। वह कहा करते थे कि पहले राज्य बनाने के लिए लड़ाई लड़ी थी और अब राज्य को बचाने के लिए संघर्ष करेंगे। बीमारी के दौरान भी उनकी राज्य के प्रति चिंता कम नहीं हुई थी। वह कहते थे कि यदि स्वस्थ हो गए तो राज्य को बचाने के लिए एक और लड़ाई लड़ेंगे। उनका यह संकल्प और संघर्ष कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय सलाहकार समिति की सदस्य सरिता पुरोहित, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी जसवंत सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत, महानगर अध्यक्ष सागर प्रजापति, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह नेगी (योगी), महानगर युवा अध्यक्ष कल्पेश पांडेय, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष तुषार चौधरी, राहुल रतूड़ी, प्रदेश मीडिया सचिव महावीर गुसाईं, केंद्रीय महामंत्री व्यापार प्रकोष्ठ संदीप अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments