विकासनगर। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तिपरपुर में गुरुवार को आयोजित संगठनात्मक बैठक में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने प्रतिभाग किया। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा की गई। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों से संगठन की गतिविधियों को गति मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। साथ ही संगठन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन और संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव रखे। इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक प्रभाकर भट्ट, जिला उपाध्यक्ष दयानंद जोशी, मंडल अध्यक्ष रवि कश्यप, मंडल महामंत्री रमेश सैनी, सुनील कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद कश्यप और जगपाल चौधरी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

