Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखंडकोटद्वारफर्जी उत्तराधिकार प्रमाणपत्र बनाने और बनवाने वालों पर हो कार्रवाई

फर्जी उत्तराधिकार प्रमाणपत्र बनाने और बनवाने वालों पर हो कार्रवाई

कोटद्वार। उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की जिला इकाई की त्रैमासिक बैठक सतपुली में जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार पर संगठन की जायज मांगों की अनदेखी करने और भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया। सदस्यों ने एकजुट होकर सरकार के समक्ष मांगों को प्रमुखता से रखने का निर्णय लिया। बैठक में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जी उत्तराधिकार प्रमाणपत्र बनाने और बनवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। सदस्यों ने कहा कि ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। वहीं सतपुली क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके उत्तराधिकारियों की बैठक में कम मौजूदगी को भी चिंताजनक बताया गया। इस मौके पर जिला महासचिव रोशन सिंह रावत, सुरेश चंद्र जोशी, यशवंत सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत और गोपाल सिंह नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments