काशीपुर। मेन रोड स्थित उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यालय में रविवार को कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान विधानसभा क्षेत्र 64 के दर्जनों युवाओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की और तन-मन-धन से पार्टी के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय संगठन मंत्री नंदलाल काम्बोज रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट बहादुर सिंह भंडारी ने की तथा मंच संचालन ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश कान्त श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस दौरान युवा नेता गौतम सिंह, अंश काम्बोज और प्रियांशु चन्द्रा अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए।बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की गई। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अखिलेश यादव ने उत्तराखंड की जनता से माफी नहीं मांगी, तो यूकेडी उनका पुरजोर विरोध करेगी और उन्हें भविष्य में इसका गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वहीं संगठन का विस्तार करते हुए मंदीप सूरी को जिला उप सचिव, गौतम सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष, अंश काम्बोज ब्लॉक अध्यक्ष उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन, प्रियांशु चन्द्रा को नगर अध्यक्ष उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन, संदीप हांडा को नगर अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ बनाया गया। इस अवसर पर चंदन पाल, मोहम्मद कादिर, योगेश चंद भटनागर, प्रताप सिंह, जोगेंद्र, हेम, सुमित, हिमांशु, रफी, सोहन सिंह, आशु, विवेक कुमार और सुनील सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

