रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में मंगलवार 25 अगस्त देर शाम दो सगी बहनों की हुई सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम ने इस हत्याकांड में तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी भाई विवेक को चुड़ियाला गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि 25 अगस्त देर शाम को रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर और आजाद नगर पनियाला रोड पर संतोषी माता मंदिर के सामने गली नंबर-5 का इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट दहल उठा था। यहां पर विवेक नाम के युवक अलग-अलग स्थानों पर जाकर अपनी ही दो सगी बहनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं थी। गोली लगने से पुष्पा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल संगीता को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया था।
इस मामले में गणेशपुर निवासी अर्जुन सिंह द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि उसके सगे मामा विवेक उर्फ विक्की ने अंधाधुंध फायरिंग कर उसकी मां और मौसी की हत्या कर दी। इस गोलीबारी में आरोपी का जीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर गंगनहर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। आरोपी की तलाश में पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
लगातार की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी विवेक उर्फ विक्की को भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के चुड़ियाला गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी विवेक ने बताया कि उसकी दोनों बहनें गलत चल रही थी। पुलिस के अनुसार विवेक ने बताया कि उसने अपनी बहनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी और उसने दोनों बहनों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि विवेक को दोनों बहनों की जान जाने के बाद अब पछतावा हो रहा है।
दो सगी बहनों की हुई सनसनीखेज हत्याकांड में हत्यारोपी भाई गिरफ्तार
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

