नई टिहरी। जिला सेवायोजन कार्यालय के अधीन संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में निःशुल्क टंकण व्यवसाय प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी 20 जुलाई तक आवेदन प्राप्त कर सकते है। जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव ने यह जानकारी दी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए छह माह के निःशुल्क टंकण व्यवसाय प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रशिक्षण में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, संगणक संचालन, हिंदी टंकण तथा समूह-ग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए 33 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई तक कार्य दिवस में जिला सेवा योजन कार्यालय नई टिहरी से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई को निर्धारित की गई है।

