देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने होम-स्टे पंजीकरण में दो लाख की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने मालसी, देहरादून निवासी मोहम्मद रईस से जिला पर्यटन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर होम-स्टे पंजीकरण कराने की एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई है। शिव प्रसाद सेमवाल ने पर्यटन विभाग पर गंभीर सवाल उठाकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।

