Thursday, May 14, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनगैरसैण स्थाई राजधानी की मांग को धरना

गैरसैण स्थाई राजधानी की मांग को धरना

देहरादून। सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन शर्मा ने गैरसैण स्थाई राजधानी की मांग को लेकर धरना और क्रमिक अनशन शुरू किया। उन्होंने प्रदेश सरकार को स्थाई राजधानी मुद्दे पर घेरा। कहा कि सरकार के आश्वासन के बाद भी स्थाई राजधानी नहीं बन सकी है। गुरुवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन शर्मा एकता विहार में क्रमिक अनशन और धरने पर बैठ गए हैं। मन मोहन शर्मा ने कहा कि राज्य गठन के इतने वर्षों बाद भी पहाड़ की राजधानी को लेकर सरकारों का रुख उदासीन रहा है।कहा कि जब तक राजधानी पूर्ण रूप से पहाड़ों में स्थापित नहीं होगी, तब तक पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन और बुनियादी सुविधाओं का अभाव खत्म नहीं होगा। धरने पर विनोद रतूड़ी, सुधीर गैरोला कुलदीप अग्रवाल आनंद राम, सचिन थपलियाल, मुकुल शर्मा, अरुण शर्मा, कपिल पवार, राहुल रूहेला, बिट्टू पुरुषोत्तम सतीश प्रसाद धस्माना सुशील, शैलेंद्र करवाती आदि बैठे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments