Thursday, April 9, 2026
Homeउत्तराखंडऋषिकेशस्वामी नारायण आश्रम में दूसरा ऋषिकेश योग महोत्सव शुरू

स्वामी नारायण आश्रम में दूसरा ऋषिकेश योग महोत्सव शुरू

ऋषिकेश। स्वामी नारायण आश्रम में गुरुवार को दूसरा ऋषिकेश योग महोत्सव शुरू हुआ। इस दौरान योग की विभिन्न विधाओं के बारे में साधकों को जानकारी दी गई। गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, मेयर शंभू पासवान, स्वामी नारायण आश्रम के परमाध्यक्ष सुनील भगत, जीतानांद महाराज, योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने संयुक्त रूप से किया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड की योग प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच मिला है। महापौर शंभू पासवान ने कहा कि ऋषिकेश का योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी होना गौरव की बात बताया है। आश्रम के परमाध्यक्ष सुनील भगत ने राज्य के विकास में वेलनेस हब मील का पत्थर साबित हो सकते हैं। शुक्रवार को स्वामी नारायण आश्रम से चौरासी कुटिया तक योग हैरिटेज वाक होगा। इस दौरान डा. ज्योति चुफाल, योगाचार्य मीना झिंगवान, अंबिका उनियाल, राधिका गैड़ा, विक्रम, डा. रमित चौधरी, डा. तनुजा जोशी, सौरभ, शिवम गोस्वामी आदि माजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments