Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनरेशम बीज उत्पादन में उत्तराखण्ड को मिला स्कोच अवार्ड, कृषि मंत्री गणेश...

रेशम बीज उत्पादन में उत्तराखण्ड को मिला स्कोच अवार्ड, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रेशम विभाग को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित स्कोज अवार्ड मिलने पर विभागीय अधिकारियों को बधाई दी। कृषि मंत्री ने रेशम विभाग को मिले स्कोच अवार्ड के लिए रेशमकीट बीज उत्पादन कार्य से जुड़े समस्त अधिकारियों व कर्मचारियो को बधाई दी। साथ ही रेशम विभाग के रेशम कीट बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने पर पुरस्कृत होने को उत्तराखण्ड राज्य के लिये बडी उपलब्धि व गर्व का अवसर बताया।

मंगलवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय में रेशम विभाग के निदेशक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने विभाग को प्राप्त स्कोच अवार्ड को कृषि मंत्री को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि विभाग को यह पुरस्कार उत्तराखण्ड में रेशम बीज उत्पादन के लिए दिया गया है। कृषि मंत्री की प्रेरणा व मार्गदर्शन में विभाग द्वारा किये जा रहे रोजगारपरक कार्यो के सफल सम्पादन हेतु आभार प्रकट किया गया। निदेशक द्वारा अवगत कराया कि रेशम कीट बीज उत्पादन कार्यक्रम के अन्तर्गत उच्च गुणवत्ता के रेशम कीट बीजों का उत्पादन कर प्रदेश के समस्त जनपदों के कीटपालको को उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही कीट बीज उत्पादन से जुड़े लगभग 100 कृषकों को आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है।

इस अवसर पर सहायक निदेषक विनोद तिवारी, डॉ बी0पी0 गुप्ता, उम्मेद सिंह, वीरेन्द्र कुमार सकलानी, सुप्रिया रावत, ऑचल, सावित्री देवी, बसंती देवी उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments