Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनयूपीएससी में 46वीं रैंक हासिल पाने वाली किच्छा की शांभवी डीजीपी से...

यूपीएससी में 46वीं रैंक हासिल पाने वाली किच्छा की शांभवी डीजीपी से मिली

देहरादून। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 46वीं रैंक हासिल करने वाली किच्छा, ऊधमसिंह नगर निवासी शांभवी तिवारी ने शुक्रवार को डीजीपी दीपम सेठ से मुलाकात की। डीजीपी ने शांभवी को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मुलाकात के दौरान डीजीपी दीपम सेठ ने शांभवी से उनकी अध्ययन यात्रा, परीक्षा की तैयारी के अनुभवों और सफलता के मूल मंत्र पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शांभवी की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए बहुत गर्व का विषय है। डीजीपी ने इसे राज्य के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बताया और कहा कि समर्पण व अनुशासन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। भविष्य की प्रशासनिक जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए डीजीपी ने कहा कि सिविल सेवा समाज और देश की सेवा करने का एक बेहद सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि शांभवी एक कुशल और संवेदनशील अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाएंगी और पूरी निष्ठा व ईमानदारी से जनसेवा करेंगी। इस खास अवसर पर डीजीपी ने शांभवी तिवारी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments