Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारछात्र की खुदकुशी पर आयुर्वेदिक कॉलेज में जड़े ताले

छात्र की खुदकुशी पर आयुर्वेदिक कॉलेज में जड़े ताले

हरिद्वार। साथी छात्र की आत्महत्या से छात्र-छात्राएं गम और गुस्से से भर गए। उन्होंने परीक्षा और परिणाम में कथित गड़बड़ी को इसका कारण बताकर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में ताले जड़ दिए। उन्होंने शनिवार को परिसर निदेशक को भी घेरा। प्रदर्शनकारियों ने निदेशक डॉ. अनूप गक्खड़ का घेराव करते हुए निष्पक्ष जांच के साथ जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई। इस हंगामे के कारण ओपीडी सेवाएं भी प्रभावित रहीं। तालाबंदी के चलते बड़ी संख्या में मरीज बिना उपचार कराए लौटने को मजबूर हुए। छात्रों ने चेताया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभालते हुए शांति बनाए रखने की अपील की। कॉलेज प्रशासन ने इस घटना पर दुख जताते हुए जांच के साथ ही छात्रों से संवाद करने का आश्वासन दिया। साथी बोले-‘बैक’ आने से तनाव में था यशपाल सहपाठी की मौत से आहत कई छात्र-छात्राओं की आंखें नम दिखीं। उनके अनुसार, यशपाल की एक विषय में ‘बैक’ आई थी। वह परीक्षा परिणाम में हो रही देरी से भी तनाव में था। उन्होंने आरोप लगाया कि आयुर्वेदिक विवि में विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन और परिणाम घोषित होने में अक्सर देरी होती है, जिससे छात्रों पर अतिरिक्त मानसिक दबाव बनता है। सर! कोई और ऐसा कदम न उठाए, जल्द हल निकालें गम और गुस्से के बीच छात्र-छात्राओं ने परिसर निदेशक का घेराव किया। वे एक ही बात दोहरा रहे थे कि विवि प्रशासन विभिन्न परीक्षाओं को समयसीमा के भीतर कराए और समय पर परिणाम जारी करे। इस बीच, एक छात्रा ने परिसर निदेशक को हाथ जोड़ते हुए कहा सर! इस समस्या का हल निकालें, ताकि भविष्य में कोई और छात्र इस प्रकार का कदम न उठाए।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments