Monday, February 9, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकेंद्रीय बजट 2026-27 आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला: उनियाल

केंद्रीय बजट 2026-27 आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला: उनियाल

देहरादून। भाजपा युवा मोर्चा देहरादून द्वारा श्री गुरू राम राय सभागार, पटेल नगर में आयोजित “युवा बजट सम्मेलन” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने केंद्रीय बजट 2026-27 को देश के युवाओं को सशक्त बनाने वाला और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति देने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि बजट 2026-27 में युवाओं के लिए रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए लगभग 8,000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है, जिसके माध्यम से आने वाले वर्षों में लगभग 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विशेष फंड और मुद्रा जैसी योजनाओं के विस्तार के माध्यम से हजारों नए उद्यम स्थापित होने की संभावना है, जिससे बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मंत्री उनियाल ने कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ने से युवाओं के लिए नए अवसर तैयार होंगे। यह बजट युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा सभी वर्गों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा। इस अवसर पर माननीय विधायक सविता हरबंस कपूर जी, प्रदेश मंत्री भाजपा आदित्य चौहान जी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल जी सहित अन्य पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments