Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूननारी स्वस्थ्य तो परिवार और समाज भी स्वस्थ्य: तीरथ

नारी स्वस्थ्य तो परिवार और समाज भी स्वस्थ्य: तीरथ

विकासनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से बुधवार से दो अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत पछुवादून में जगह-जगह रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विकासनगर में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने उपजिला चिकित्सालय में सेवा पखवाड़े के तहत स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी स्वस्थ्य होगी तो परिवार स्वस्थ होगा। परिवार स्वस्थ होगा तो समाज भी स्वस्थ्य होगा। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बताया कि दो अक्तूबर को गांधी जयंती तक चलने वाले इस अभियान में सभी स्वास्थ्य केंदों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होगा। इन शिविरों में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, बीपी जांच, गला जांच, स्तन कैंसर जांच, एनिमिया जांच, टीकारण, नेत्र जांच, मुख कैंसर जांच, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, टीबी जांच आदि सेवाएं दी जाएंगी। मुख्य अतिथि ने कहा कि अगर परिवार में नारी स्वस्थ होगी तो परिवार स्वस्थ होगा। जब परिवार स्वस्थ्य होगा तो समाज स्वस्थ होगा। कहा कि तभी 2047 में हमारा विकसित भारत होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य पखवाड़े में सभी महिलाएं, किशोरियां अपने आसपास के स्वास्थ केंद्रों में जाकर जांच करवाएं। जिससे कि उन्हें अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिल सके। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, अरुण मित्तल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रदीप चौहान, डॉ नरेंद्र चौहान, डॉ महेंद्र ,डॉ उमंग नौटियाल, डॉ मंजू राणा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। लाखामंडल के पणंखेत गांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा लाखामंडल के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।
सेलाकुई में रक्तदान शिविर का आयोजन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जिला देहरादून ग्रामीण के जिला कार्यालय सेलाकुई में सुभारती अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 80 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मीता सिंह,सहसपुर विधायक सहदेवसिंह पुंडीर, बलवीर कुनियाल, भुवन,जिला महामंत्री यशपाल सिंह नेगी ,अमित डबराल, कार्यक्रम सहसंयोजक दर्शनरावत आदि मौजूद रहे।
चकराता में पौधरोपण किया: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चकराता वन प्रभाग के अंतर्गत वानिकी प्रशिक्षण केंद्र, रामपुर मंडी में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने दूरदृष्टि एवं राष्ट्रहित के संकल्पों से प्रेरक प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित हो रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया और उनके सपनों को साकार करने का प्रण किया। इस अवसर पर कनिष्ठ प्रमुख अनिल तोमर ,वन क्षेत्राधिकारी तथा वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे और वृक्षारोपण में योगदान दिया।
भाजपा विकासनगर शहर मंडल ने स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन: भाजपा विकासनगर शहर मंडल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत डाकपत्थर ग्रामसभा में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल की माध्यम से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। स्वास्थ्य शिविर में 167 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments