Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविधायक पुंडीर और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया नंदा की...

विधायक पुंडीर और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया नंदा की चौकी पर अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए पुल का स्थलीय निरीक्षण

विकासनगर। मंगलवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल जी के साथ नंदा की चौकी, चकराता मुख्य मार्ग पर बीती रात अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके उपरांत विधायक पुंडीर परवल गाँव पहुँचे, जहाँ उन्होंने अतिवृष्टि में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थिति में राज्य सरकार पूरी निष्ठा के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत और सहायता पहुँचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में कोई लापरवाही न हो।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments