Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनउत्‍तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में स्‍कूलों की छुट्टी

उत्‍तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में स्‍कूलों की छुट्टी

देहरादून। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और दिनभर बादल मंडरा रहे हैं। कहीं-कहीं तीव्र वर्षा के दौर भी हो रहे हैं। दून में भी सुबह कहीं-कहीं बौछारें पड़ीं। वहीं, ऊधमसिंह नगर व चंपावत में कुछ क्षेत्रों में रिमझिम वर्षा का दौर चलता रहा। बादल छाये रहने से ज्यादातर क्षेत्रों में पारा भी सामान्य या उससे कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अलर्ट के क्रम में कल सोमवार को नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिले में आंगनबाड़ी से इंटर तक के स्कूल बंद रखे गए हैं। रविवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही बादलों का डेरा रहा और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होती रही। दिनभर बादल छाये रहने और बूंदाबांदी के बावजूद तापमान सामान्य से अधिक बना रहा और उमस ने बेहाल किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments