Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनपी.एम.किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आज होगी जारी

पी.एम.किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आज होगी जारी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शनिवार को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में पी.एम.किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की जाएगी। इस उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में दिनांक 02 अगस्त 2025 को प्रातः 9.00 बजे से श्री हरबंश कपूर मैमोरियल कम्युनिटी हॉल, गढ़ी कैन्ट, देहरादून में कृषक गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस गोष्ठी में प्रधानमंत्री के वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट प्रसारण किया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कृषक गोष्ठी में कृषि मंत्री गणेश जोशी, क्षेत्रीय सांसद, विधायकगण, विभिन्न दायित्वधारी तथा कृषि एवं रेखीय विभागों के अधिकारियों/कार्मिकों के साथ ही बड़ी संख्या कृषकों के द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments