Sunday, March 22, 2026
Homeराजनीतिनवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे संतों के द्वार

नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे संतों के द्वार

ऋषिकेश। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मुझे शुरू से ही संतों का आशीर्वाद मिलता रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रायवाला के खांड गांव स्थित नृसिंह वाटिका आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज का आशीर्वाद लिया। कहा कि उन्हें विश्वास है कि जीवन के हर क्षेत्र में उन्हें संतों का आशीर्वाद मिलता रहेगा। नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि महेंद्र भट्ट जब छात्र राजनीति में भी थे, तब से लेकर आज तक हमेशा संतों के सानिध्य में रहे और यही कारण है कि उनका राजनीतिक जीवन बेदाग छवि का रहा है।
उन्होंने महेंद्र भट्ट के राजनीतिक जीवन की उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए भगवान नृसिंह देवता और बद्रीनाथ के दरबार में कामना की। मौके पर महामण्डलेश्वर स्वामी ललित चरण दास, स्वामी कार्तिकेय महाराज, चैतन्य गौड़ीय मठ के निरंजन दास, ब्रहमचारी अशोक प्रपन्नाचार्य, आश्रम संचालक देवेश्वरी आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments