रुड़की। विप्र फाउंडेशन 11 जोन ए की बैठक का आयोजन रविवार को शहर के एक होटल में किया गया। जिसमें 10 मई को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता एवं विभूति सम्मान समारोह कार्यक्रम पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज ने सभी को आगामी कार्यक्रमों के बारें में बताया। सचिव पवन कुमार ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में नगर के सभी ब्राह्मण पार्षदों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रदेशों से अतिथि प्रतिभाग करेंगें। बताया कि विप्र फाउंडेशन के संरक्षक पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक द्वारा निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया। इस दौरान नवनीत पार्षद, सुजीत शर्मा, गौरव शर्मा, पदम शर्मा, आशीष शर्मा,अक्षत शर्मा, पीयूष, प्रदीप शर्मा, सुशील त्यागी, अनुराग त्यागी, ध्रुव गुप्ता, धीर सिंह आदि मौजूद रहे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on