Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडअल्मोड़ासीएम धामी ने किया मॉल रोड अल्मोड़ा स्थित राजकीय पुस्तकालय का लोकार्पण

सीएम धामी ने किया मॉल रोड अल्मोड़ा स्थित राजकीय पुस्तकालय का लोकार्पण

छात्र-छात्राओं के साथ “उत्तराखण्ड राज्य श्रेष्ठ राज्य” विषय पर संवाद
अल्मोड़ा।   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज 91.24 लाख रुपए की लागत से मॉल रोड अल्मोड़ा स्थित राजकीय पुस्तकालय  का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एन0सी0सी0 कैडटस् तथा अन्य प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के साथ “उत्तराखण्ड राज्य श्रेष्ठ राज्य” विषय पर संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय पुस्तकाल भ्रमण के दौरान वहॉ आये छात्र-छात्राओं से उनके शैक्षिक अनुभवों के बारे में चर्चा की तथा पुस्तकालय के संसाधनों को बारे में फीडबैक भी प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने टाटा के सीएसआर मद के माध्यम से रेडक्रास समिति अल्मोड़ा को दी गयी वैक्सीनेशन वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

ये भी पढ़ें: सीएम धामी ने की उत्तराखण्ड सदन में छावला केस की पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात

इस दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, सांसद अजय टम्टा समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, सीडीओ अंशुल सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments