Monday, July 21, 2025
Homeराजनीतिपुरानी पेंशन बहाली महारैली की तैयारियां तेज

पुरानी पेंशन बहाली महारैली की तैयारियां तेज

देहरादून। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेंशन बहाली महारैली की तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को देहरादून में जिला इकाई के पदाधिकारियों ने रैली को लेकर कर्मचारियों से संपर्क किया। जिलाध्यक्ष मक्खन लाल शाह ने बताया कि सभी विभागों के कर्मचारियों से संवाद किया जा रहा है। उनसे महारैली को सफल बनाने का सहयोग मांगा जा रहा है। रैली सोमवार 04 नवंबर को परेड ग्राउंड में होगी और इसमें देहरादून जिले के कर्मचारी अपनी पूरी भागेदारी करने जा रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग कर्मचारी संगठनों के पदाधकारियों से भी वार्ता की जा रही है। उन्होंने कहा कि महारैली में 22 हजार कर्मचारी हिस्सा लेंगे। इसे लेकर देहरादून इकाई ने बैठक भी की। इसमें महामंत्री केदार फरर्स्वाण, विक्रम रावत, सीताराम पोखरियाल, केशर रावत, मनवीर भारती, देवेंद्र रावत, विनोद किमोठी, नरेंद्र नेगी, अवन्तिका पोखरियाल, अमित ममगाईं, सुनीता गुसाईं, सरिता बिजल्वाण, सुरजीत रावत मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments